यूक्रेन में कल रूस के ताजा मिसाइल हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने इन हमलों में किंझल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों सहित शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने 34 क्रूज मिसाइलों और चार ईरान निर्मित शाहीद ड्रोनों को सफलतापूर्वक मार गिराया। इस बीच यूक्रेन की सेना ने यह भी बताया कि वह रूस की छह किंझल बैलेस्टिक मिसाइलों के हमले को रोक नहीं पाई। इसके अलावा वह केएच-22 एंटीशिप मिसाइल और एस-300 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल जैसे पुराने हथियारों को भी नष्ट नहीं कर पाई। इन हमलों में बड़ी संख्या में अन्य लक्ष्यों को भी निशाना बनाया गया। चेर्निहीव, नाइपर, लुत्स्क और रिव्ने के साथ ही पश्चिमी लवीव क्षेत्र के कई शहरों में भी विस्फोट की खबर है। इन विस्फोटों के कारण ज़ैपोरिज़िया परमाणु संयंत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जिसे बाद में फिर से चालू कर दिया गया।
इस बीच यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहन्त का कहना है कि ये हमला काफी जबर्दस्त था जिसमें पहली बार तरह-तरह की मिसाइलों का प्रयोग किया गया। किंझल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल रूस के सबसे कीमती हथियारों में से एक है और ये हवाई सुरक्षा की पकड़ से भी बच सकती है। इन हमलों का यूक्रेन पर हफ्तों तक असर रहेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment