विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में किसी भारतीय विद्यार्थी को बंधक बनाए जाने की कोई खबर उसे नहीं मिली है। इस बारे में मीडिया में प्रसारित खबरों का खंडन करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास वहां स्थित भारतीय नागरिकों के निरंतर सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों के सहयोग से कल अनेक विद्यार्थियों को खारकीव से निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने यूक्रेन के अधिकारियों से विशेष रेलगाडियों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है ताकि खारकीव और देश के अन्य पश्चिमी इलाकों से विद्यार्थियों को बाहर निकाला जा सके।
अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार रूस, रोमानिया, पौलेंड, स्लोवाकिया और मोलदोवा सहित क्षेत्र के देशों के साथ समन्वय कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बडी संख्या में भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला गया है। अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस कार्य में यूक्रेन के अधिकारियों की मदद की सराहना करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment