यूक्रेन ने आज रूस की सेना से घिरे अपने इलाको से, नागरिकों को रूस और बेलारूस सुरक्षित पहुंचाने संबंधी रूस के एक प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वीरेशचुक ने संवाददाताओं को बताया कि मानवीय गलियारे खोलने संबंधी रूस का ये विकल्प यूक्रेन को स्वीकार्य नहीं है। रूस के प्रस्ताव के मुताबिक कीव औऱ उसके आस-पास के इलाकों से भाग रहे नागरिकों को केवल पड़ोसी देश बेलारूस के गोमेल शहर पहुंचना चाहिए। बेलारूस रूस का प्रमुख सहयोगी राष्ट्र है। रूस ने यूक्रेन पर हमलों के लिए भी उसकी भूमि का इस्तेमाल किया था। रूस के प्रस्ताव के अनुसार पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी इलाकों से सुरक्षित निकलने वाले नागरिकों को रूस के बेलगोरोड शहर पहुंचना होगा।
जबकि, यूक्रेन सरकार ने आठ मानवीय गलियारों का प्रस्ताव रखा है। इनमें दक्षिण बंदरगाह शहर मारियुपोल भी शामिल है। यूक्रेन चाहता है कि रूसी गोला-बारी से फिल्हाल अछूते उसके पश्चिमी इलकों में नागरिक शरण लें।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment