Categories: News-Headlines

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की रूस के खिलाफ युद्ध में आंशिक युद्धविराम पर सहमत

अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के खिलाफ संघर्ष में आंशिक युद्धविराम पर सहमति जताई है जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चर्चा की थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय- व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत और प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा के बारे में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि दोनों नेताओं ने आंशिक युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्ण युद्धविराम के लिए तकनीकी टीमों की एक बैठक सऊदी अरब में होगी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने 30 दिन के पूर्ण युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन ने केवल ऊर्जा और बुनियादी ढाँचे पर हमला न करने के सीमित युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की।

कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कुर्स्क में स्थिति की समीक्षा की और रक्षा कर्मचारियों के बीच सूचनाओं को साझा करने पर सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियों की माँग की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूक्रेन की विद्युत आपूर्ति और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमरीका अपनी विद्युत और उपयोगिता विशेषज्ञता के साथ उन संयंत्रों को संचालित करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.