Categories: News-Headlines

यूक्रेन और रूस ने लगभग 500 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

यूक्रेन और रूस ने एक दूसरे के लगभग पांच सौ से अधिक कैदियों को रिहा किया है। इनमें यूक्रेन की रक्षा सेवा के वे सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें लड़ाई के दौरान काला सागर में मारिया पुल के इस्पात संयंत्र और स्नेक आईलैंड से हिरासत में लिया गया था।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने उसके 248 सैन्यकर्मी सौंपे हैं, जबकि यूक्रेन ने अपने 230 लोगों की रिहाई की जानकारी दी। दोनों देशों के बीच सैनिकों की यह सबसे बड़ी अदला-बदली है।

यूक्रेन की सेना की खुफिया शाखा ने बताया कि काफी समय के बाद वे सैनिकों की जटिल अदला-बदली करवा पाये हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम को बताया कि रूसी सेना के सभी रिहा सैनिकों को आवश्यक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमीर जैलेंस्की ने बताया कि उनके सभी सैनिक घर आ गये हैं और उनका देश उन सभी सैनिकों को वापस लाएगा, जो रूस की हिरासत में हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.