Categories: News-Headlines

यस बैंक का दूसरी तिमाही में लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 225 करोड़ रुपये रहा

यस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 225 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 129 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी नियामकीय सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि में उसकी कुल आय घटकर 5,430.30 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले साल की समान तिमाही में 5,842.81 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) या बैड लोन एक साल पहले की समान तिमाही के 4.71 प्रतिशत से बढ़कर 5.55 प्रतिशत हो गया।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.