Categories: News-Headlines

यमन में राजधानी सना के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 78 लोग मारे गए

यमन की राजधानी सना के एक स्कूल में कल रमजान के लिए आयोजित एक धर्मार्थ कार्यक्रम में हुई भगदड़ में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सशस्त्र हाउदी गुट ने भीड़ पर नियंत्रण के प्रयास में हवा में फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान बिजली के तार में विस्फोट हो गया और कतार में खडे लोगों में अफरा तफरी मच गई। गृह मंत्रालय ने कहा है कि कार्यक्रम आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच चल रही है।

यमन 2015 में बडे संघर्ष में उस समय तबाह हो गया था, जब हाउदी विद्रोहियों ने देश के बड़े पश्चिमी हिस्से पर कब्जा कर लिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.