Categories: News-Headlines

म्यांमार में आए दो बड़े भूकंपों में कई लोगों के मारे जाने की आशंका; बैंकॉक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

म्यांमा में आज भूकंप के लगातार दो झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता सात दशमलव सात और छह दशमलव चार मापी गई। मांडले में प्रतिष्ठित अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया और कई इमारतें ढह गईं। भूकम्‍प का केंद्र सागाइंग के पास था।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी लगभग 900 किलोमीटर दूर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद बैंकॉक में निर्माणाधीन एक ऊंची इमारत ढह गई और हताहतों के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग ने कहा कि भूकंप देश के लगभग सभी क्षेत्रों में महसूस किया गया। इधर, भारत में कोलकाता और इंफाल में भी भूकम्‍प के हल्के झटके महसूस किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

49 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

58 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.