Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने 4 अप्रैल तक पूर्वोत्‍तर भारत में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक पूर्वोत्‍तर भारत में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो से तीन दिनों तक अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस महीने की पांच तारीख तक दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

विभाग ने बताया कि छह अप्रैल तक जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन शहरों में बर्फबारी या कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा भी हो सकती है वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ इस महीने की पांच तारीख तक पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहेंगे।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है। रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

15 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

18 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.