Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन में तेज बारिश की चेतावनी दी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के कारण रुक-रुक कर वर्षा जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में 109 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। राज्य में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्‍थानों पर भूस्खलन के कारण 2 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सैकड़ों संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक राज्य के सरकारी विभागों को 8 हजार 450 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में तेज वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 367 लोगों की जान जा चुकी है। 343 लोग घायल हुए हैं और 40 लोग अब भी लापता हैं। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में अभी वर्षा से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज और कल तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में आज राजधानी देहरादून सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है और आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। इस बीच, चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। भूस्खलन के कारण राज्य में 100 से अधिक सड़क अभी भी अवरुद्ध हैं। पंजाब में विभिन्न बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज वर्षा की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

23 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

23 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

23 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

23 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.