Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के तराई क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने इस महीने की 16 तारीख तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम के तराई क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसका अनुमान है कि 19 मार्च तक पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इस महीने की 16 से 19 तारीख तक झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में भी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

गर्मी और उमस को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है।

इस बीच कल शाम राष्‍ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्‍सों में हल्की बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विभाग दिल्‍ली के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद आसमान मुख्‍य रूप से साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.