Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में शीत लहर बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.