दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बादल छाये रहने तथा शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छाये रहने और शाम तक हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे “संतोषजनक” (64) श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब”, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को “गंभीर” माना जाता है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment