राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो से चार मई के बीच धूल भरी आंधी या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
समय-समय पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार के अभाव में दिल्ली के लोगों को अप्रैल के महीने में तीन बार लू चलने के दौर का सामना करना पड़ा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment