Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक मॉनसून में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने इस वर्ष जून से सितंबर तक मॉनसून में सामान्‍य से अधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि देश में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून के दौरान 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसमें चार प्रतिशत की फेरबदल हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में वर्षा सामान्‍य से अधिक, पश्चिमोत्तर भारत में सामान्‍य तथा पूर्वोत्तर में सामान्‍य से कम रहने की संभावना है। जून में पूरे देश में बारिश सामान्‍य रहेगी।

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के लिए पहले चरण के अनुमान में समूचे देश में सामान्‍य से अधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की थी और दूसरे चरण में इसमें कोई बदलाव नहीं है। डॉक्टर महापात्रा ने कहा कि अगले पांच दिनों में मॉनसून के केरल पहुंचने के लिए परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है।

2024 दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीज़न (जून-सितंबर) वर्षा के लिए अद्यतन दीर्घावधि पूर्वानुमान आउटलुक और जून 2024 के लिए मासिक वर्षा और तापमान के मुख्य बिंदु: 1/5@moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive pic.twitter.com/0dKrnm61Vt

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 27, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

1 hour ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

1 hour ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.