Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने केरल के चार जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्‍तर केरल के चार जिलों-मलाप्‍पुरम, कोझिकोड़, कन्‍नूर और कासरगोड़ में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लक्षद्वीप को छोड़कर, केरल के अन्‍य सभी जिलों के लिए तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि केरल तट और लक्षद्वीप के निकट चालीस या पचास किलोमीटर प्रतिघंटे से साठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की सम्‍भावना हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर भागों में निर्धारित समय से छह दिन पहले पहुंच गया

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर भागों में निर्धारित समय से छह दिन पहले पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह और इसके आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम की ओर से तेज हवा चलने के कारण तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, समूचे अंडमान सागर एवं अंडमान द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी में मध्‍य-पूर्व के कुछ भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों में तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिण के अंदरुनी हिस्‍सों में भी कल तेज वर्षा होने के आसार है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.