Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने कर्नाटक में तेज़ वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त करते हुए तटीय क्षेत्रों के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के तीन जिलों के लिए आज मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़। विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट पर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कर्नाटक के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बेंगलुरु ग्रामीण, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, मैसूरु और तुमकुरु जिले शामिल हैं। चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने केरल में बहुत तेज वर्षा की आशंका को देखते हुए 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज केरल में बहुत तेज वर्षा की आशंका को देखते हुए 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छह जिलों- कन्नूर, कासरगोड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और कोट्टायम में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्‍थान बंद करने के आदेश दिए हैं। परंतु, कासरगोड में कॉलेज सामान्‍य रूप से खुलेंगे। एपीजे अब्‍दुल कलाम यूनिवर्सिटी, महात्‍मा गांधी विश्वविद्यालय और कन्‍नूर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्‍थगित कर दी हैं।

केरल में पिछले तीन दिनों से कई स्‍थानों पर तेज वर्षा हो रही है। वर्षा से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। केरल के राजस्‍व मंत्री के. राजन की अध्यक्षता में कल शाम राज्‍य में मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में तालुक स्‍तर पर राहत शिविर लगाने का फैसला किया गया ताकि प्रभावित लोगों को आवश्‍यक सुवि‍धाएं मुहैया कराई जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.