Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस महीने मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय तथा पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्‍सों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक तथा केरल में मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

21 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.