Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और मध्‍य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है, साथ ही उत्‍तराखण्‍ड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और मध्‍य प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी कहा गया है कि हिमाचल के चम्‍बा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और कुल्‍लू जिलों के आस-पास कल तक अचानक बाढ़ आने का गंभीर खतरा है। हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं कहीं भारी वर्षा जारी रह सकती है। इसके अलावा मध्‍य भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में मानसून अगले पांच दिनों तक सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखण्‍ड और ओडिशा में भी अगले 24 घण्‍टों में भीषण वर्षा हो सकती है। वहीं मध्‍य प्रदेश के पूर्वी जिलों में कल तक और छत्‍तीसगढ में आज तेज वर्षा की संभावना है। देश के पश्चिमी भाग में अगले पांच दिनों तक कहीं कम तो कहीं अधिक वर्षा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के अनेक भागों में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। इस दौरान अनेक भागों में बादल फटने की घटनाएं भी हुई हैं। प्रदेश में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में अब तक एक सौ सत्रह लोगों की जान जा चुकी है।

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में एक जून से अब तक 14 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.