Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक देश के पश्चिमोत्तर भाग में बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्‍तर हिस्‍से में अगले दो दिनों में वर्षा और धूलभरी तेज़ हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्‍तरी राजस्‍थान, जम्‍मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्‍थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। राजस्‍थान और उत्‍तराखंड में आज और कल गरज के साथ वर्षा की संभावना है। उत्‍तरी राजस्‍थान, जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्‍थानों में तेज वर्षा का अनुमान है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में आंधी के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है।

केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भी शुक्रवार तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.