Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में राजस्‍थान के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की

राजस्‍थान के कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है, जहां बीते 24 घंटे में पाली जिले में सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन राज्‍य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रतापगढ़ में सात सेंटीमीटर, अजमेर के विजयनगर में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के आमेट में चार सेंटीमीटर, अलवर के राजगढ़ में तीन सेंटीमीटर, चूरू के सुजानगढ़ में तीन सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्‍य के अनेक हिस्सों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी का दौर कल शाम से जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले एक-दो दिन में राज्‍य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.