Categories: News-Headlines

मौसम विभाग का दिल्‍ली, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और असम में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का आज दिल्‍ली, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और असम में तेज बारिश का अनुमान है। मॉनसून अगले दो से तीन दिन में उत्‍तर और मध्‍य भारत में और सक्रिय होगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा है कि अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और झारखंड में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्व राजस्थान और मध्य प्रदेश और एंटायर जो उत्तर प्रदेश है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हैवी टू हेवी रेनफॉल है दो दिन तक। और अगर पूर्व भारत की बात करे तो अहमदाबाद का क्षेत्र है, झारखंड में है इसिलिए जो वैरी हेवी रेनफॉल है वो कंटिन्यूइंग है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.