Categories: News-Headlines

मोदी सरकार के नौ वर्ष गरीबों के कल्याण, गौरवान्वित और सुरक्षित भारत का काल हैं: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष गरीबों के कल्याण, गौरवान्वित और सुरक्षित भारत का काल हैं। बिहार के लखीसराय में एक जनसभा में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने विपक्षी एकता को एक दिखावा बताया। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य में अपनी कुर्सी बचाए रखने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि जिन 20 विपक्षी दलों को नीतीश कुमार एकजुट कर रहे है उन दलों पर वर्ष 2004 से 2014 के बीच 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 20 वर्षों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए कई बार लॉन्च करने के विफल प्रयास किए हैं‌। उन्होंने कहा कि पिछली बार के दो लोकसभा चुनावों की तरह 2024 के चुनाव में भी जनता प्रधानमंत्री मोदी को ही फिर से चुनेगी क्योंकि अब भ्रष्ट राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.