उत्पादन गति को बनाए रखते हुए मॉयल ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही जून माह में 4.36 लाख मीट्रिक टन का अपना सर्वश्रेष्ठ तिमाही मैंगनीज़ अयस्क का उत्पादन हासिल किया है जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत की संतोषजनक वृद्धि दर्ज की गई है। 1.5 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन, स्थापना के बाद से किसी भी जून माह का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है।
बिक्री के मोर्चे पर मॉयल ने अपना अब तक का सबसे अधिक, पहली तिमाही का बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.96 लाख मीट्रिक टन की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 39% अधिक है।
अन्वेषण गतिविधियों पर अपना विशेष ध्यान देते हुए, मॉयल ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 20,086 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ त्रैमासिक अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग की है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 3.8 गुना अधिक है। यह न केवल इसकी मौजूदा खदानों से बढ़े हुए उत्पादन के आधार पर है बल्कि, देश में नई मैंगनीज़ खदानें खोलने के लिए भी आधार बनेगा।
मॉयल ने इस तिमाही में इलेक्ट्रोलीटिक मैंगनीज डाइऑक्साइड (ईएमडी) का उच्चतम उत्पादन भी दर्ज किया है। ईएमडी 100% आयात प्रतिस्थापन उत्पाद है जिसका उपयोग ज्यादातर फार्मास्यूटिकल और बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है।
मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए और ‘हर महीने को मार्च की तरह बनाने’ के आह्वान के अनुसार प्रदर्शन की भावना के लिए, मॉयल समूह को बधाई दी और उन्होंने विश्वास जताया कि मॉयल वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में काम करना जारी रखेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment