मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज़ ओब्रेडॉर ने वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संयुक्तराष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस और पोप फ्रांसिस के तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव किया है। लोपेज़ ओब्रेडोर यह आयोग बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को लिखित प्रस्ताव सौंपने पर विचार कर रहे हैं। वैश्विक शांति आयोग के माध्यम से पूरे विश्व में युद्ध रोकने का प्रयास किया जायेगा।
मैक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि आयोग का उद्देश्य कम से कम पांच वर्ष तक के लिए युद्ध विराम संधि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस कदम से विश्वभर की सरकारों को अपने नागरिकों विशेषकर युद्ध की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। युद्ध और युद्ध जैसी कार्रवाईयां रोकने का आह्वान करते हुए मैक्सिको के राष्ट्रपति ने चीन, रूस और अमरीका से शांति बहाली उपायों की अपील की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये तीनों देश उनके प्रस्ताव और ऐसे अन्य मध्यस्थता उपायों पर ध्यान देंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment