Categories: News-Headlines

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। दोनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।

मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता और स्‍टार प्रचारक अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा ने शिलंग में सार्वजिनक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्‍य में अगला मुख्‍यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी गारो पर्वतीय क्षेत्र में इस बार अधिक से अधिक सीटें जीतेगी।

एनपीपी के वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने शिलंग शहरी क्षेत्र में पुलिस बाजार और जेल रोड पर प्रचार किया।

तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकल संगमा और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता विंसेंट एच पाला ने अपने अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में रैलियों को संबोधित किया।

नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के नेता और स्टार प्रचारक राज्य में शांति और सर्वांगीण विकास का वादा कर मतदाताओं को लुभाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और नागालैंड के प्रभारी नलिन कोहली ने बताया कि चुनाव प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागालैंड आएंगे। नागालैंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी शशांक शेखर ने कहा कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

लॉ एंड ऑर्डर की साइट से भी सारी एजेंसीज़ एक्टिव हैं। फुल इलेक्‍शन कमीशन ने खुद भी यहां में नागालैंड में आ के विजिट किया। सारी एजेंसीज के कलेक्टिव एफर्ट से लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए भी प्रीपेशन की तरफ से 305 कंपनीज़ ऑफ सीपीएफ टोटल यहां पे डिप्‍लाय होंगे, इलेक्‍शन के लिए। सारे इलेक्‍शन का लॉ एंड ऑर्डर का एडवांस प्रिपेशन्‍स के लिए पुलिस तो पूरी इन्‍वोल्‍वड है ही। इस तरह से हर एस्‍पेक्‍ट्स को देखते हुए तैयारियां की गई हैा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.