Categories: News-Headlines

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में, मोदी आज दोनों राज्यों में रैलियों को सम्‍बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए शिलांग और तुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे स्‍टेट सेंट्रल लाइब्रेरी में मेघालय के स्‍वतंत्रता सेनानियों को पुष्‍पांजलि देंगे और शिलांग के पुलिस बाजार तक रोड शो करेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी तुरा में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। समृद्ध और सशक्‍त मेघालय भाजपा के प्रचार का केंद्र बिंदू है। इस बीच, नेशनल पीपुल्स फ्रंट के नेताओं और मुख्‍यमंत्री कोनराड के संगमा ने तिकरी किला विधानसभा क्षेत्र के चगमुरी और फुलबारी में एनपीपी उम्‍मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कल शाम चुनावी सभा को संबोधित किया। तृणमूल कांग्रेस छात्र संघ ने पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में शिलांग में एक बाइक रैली निकाली।

नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आखि‍री चरण में पहुंच गया है। राजनीतिक दल मतददाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.