मेघालय में, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख कॉनराड संगमा ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से निमंत्रण मिलने का दावा किया है। उन्होंने यह भी फिर कहा है कि उनके पास 32 विधायकों के समर्थन-पत्र हैं। कॉनराड संगमा ने कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आवश्यकता से एक अधिक विधायक का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह मंगलवार को सुबह 11 बजे होगा।
कॉनराड संगमा ने एनपीपी, भारतीय जनता पार्टी, एचएसपीडीपी के दो विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों सहित 32 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन-पत्र राज्यपाल को सौंपा था। इस बीच, यूडीपी भी टीएमसी और कांग्रेस सहित अन्य दलों की मदद से, गैर एनपीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने के प्रयास कर रही है।
उधर, कुछ गुटों ने शिलॉग और अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर मांग की है कि एचएसपीडीपी के दो विधायक एनपीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन से समर्थन वापस लें। एचएसपीडीपी ने एक बयान जारी कर कहा था कि पार्टी ने सरकार गठन के लिए समर्थन देने के प्रयोजन से अपने विधायकों को अधिकृत नहीं किया है।
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कल राज्यपाल ला. गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नैफ्यू रियो को शुक्रवार को एनडीपीपी विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। नेफ्यू रियू सोमवार को सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा नेफ्यू रियो के साथ आज दिल्ली पुहंच सकते हैं जहां नई सरकार को लेकर वे केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। एनडीपीपी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने साठ सदस्यों वाली विधानसभा में 37 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। शपथ-ग्रहण समारोह 7 मार्च को निर्धारित है। इस अवसर पर कोहिमा में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
त्रिपुरा में नए मुख्यमंत्री का शपथ-ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा। यह दूसरा मौका है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बन रही है। भाजपा और आईपीएफटी गठबंधन ने साठ सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत से एक अधिक यानी 32 सीटें जीती हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment