मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र ने मतदाता केंद्रित सेवाओं को तेज और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में बोलते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने त्रुटिहीन और अद्यतन मतदाता सूची के महत्व दोहराया। सुशील चंद्र ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से भविष्य के चुनावों के मद्देनजर सीखने के लिए चुनाव संपन्न राज्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न अभिनव कदमों को साझा करने के लिए कहा।
सुशील चंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को नए मतदाताओँ से जुड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए। अधिकारियों को मौजूदा मतदाताओं के पंजीकरण और अन्य सेवाओं जैसे सुधार, पते में बदलाव आदि के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हाल ही में चुनाव वाले राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अनुपस्थित मतदाताओं के लिए मोबाइल ऐप जैसी सफल सेवाओँ को बढ़ाने और एकीकृत करने के तरीके सुझाने चाहिए। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना की।
सम्मेलन में असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने महामारी के दौरान चुनाव संपन्न कराने के अपने अनुभव साझा किए। गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विभिन्न चुनौतियों, नवाचारों और सुझावों के बारे में जानकारी दी।
आयोग ने ‘आम चुनाव 2019 पर एटलस’ भी जारी किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment