Categories: News-Headlines

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिलंग का दौरा किया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर थे।

कल उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिलंग में बैठक की। राजीव कुमार ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि निर्वाचन आयोग राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पांच जनवरी, 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 21 लाख 61 हजार से अधिक हैं। कुल 60 विधानसभा क्षेत्रों में 3 हजार 482 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, इको-फ्रेंडली/ग्रीन बूथों पर ध्यान देने के साथ साठ मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

राजीव कुमार ने लोगों से चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया और कहा कि वे चुनाव के दौरान किसी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रिपोर्ट cVigil ऐप के माध्यम से निर्वाचन आयोग में कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.