Categories: News-Headlines

मुख्यमंत्री योगी 10 नवम्‍बर को वृंदावन, मथुरा में ‘‘ब्रज राज उत्सव’’ और ‘‘हुनर हाट’’ तथा ‘‘कौशल कुबेर का कुंभ’’ का उद्घाटन करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवम्‍बर को वृंदावन, मथुरा में ‘‘ब्रज राज उत्सव’’ और ‘‘हुनर हाट’’ और ‘‘कौशल कुबेर का कुंभ’’ का उद्घाटन करेंगे।

केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालि‍नी उत्तर प्रदेश के विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी वृंदावन, मथुरा में 31वें ‘‘हुनर हाट’’ के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में कहा कि ‘‘हुनर हाट’’, भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक एवं पैतृक कला तथा शिल्प को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और उसके लिए बाजार तथा अवसर उपलब्‍ध कराने के लिए एक उचित मंच है जो ‘‘स्वदेशी’’ और ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ अभियान को मजबूत कर रहा है।‘‘हुनर हाट’’ने स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित किया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी कहा कि ‘‘हुनर हाट’’ की ‘‘विश्वकर्मा वाटिका’’ में, ये कारीगर और शिल्पकार प्रत्‍यक्ष रूप से यह प्रदर्शित करेंगे कि ये सुंदर हस्तनिर्मित उत्पाद किस प्रकार बनाए जाते हैं। कुंभ मेला ग्राउंड वृंदावन(मथुरा) में 10 से 19 नवम्‍बर तक आयोजित किए जा रहे ‘‘हुनर हाट’’ में ‘‘सर्कस’’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सर्कस के कलाकार अपनेशानदार विविध पारंपरिक और मनोरंजन करतब दिखाएंगे।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद भी गौरवशाली ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृंदावन में 10 नवम्‍बर से 10 दिवसीय ब्रज राज महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, पारंपरिक, लोक नृत्यों के साथ-साथ ब्रज संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘‘हुनर हाट’’ के‘‘ब्रज राज उत्सव’’ में लगभग 400 शिल्पकार, दस्‍तकार और पाक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल सहित 30 से अधिक राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार, लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़े, कागज और मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पाद साथ लाएंगे। देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक शाकाहारी व्‍यंजन भी ‘‘हुनर हाट’’ में उपलब्ध कराए जाएंगे।

अन्नू कपूर, कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, पुनीत इस्सर (महाभारत शो प्रदर्शन के लिए), सदानंद विश्वास, अनूप जलोटाजैसे जाने-माने कलाकार औरप्रसिद्ध भजन गायक उस्मान मीर, गायिका रानी इंद्राणी तथा अन्य गायक और प्रसिद्ध कलाकार रोजाना शाम को ‘‘हुनर हाट’’ में विभिन्‍न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले लगभग 6 वर्षों से“हुनर हाट” के माध्यम से 6 लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। ‘‘हुनर हाट’’वर्चुअल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म http://hunarhaat.org और जीईएमपोर्टल पर भी उपलब्ध है। देश-विदेश के लोग डिजिटल और ऑनलाइन माध्‍यम से भी “हुनर हाट” उत्‍पादों की खरीदारी कर सकते हैं।

अगला ‘‘हुनर हाट’’लखनऊ में (12 से 21 नवम्‍बर तक), प्रगति मैदान, नई दिल्ली में (14 से 27 नवम्‍बर तक), हैदराबाद में (26 नवम्‍बर से 5 दिसम्‍बर तक), सूरत में (10 से 19 दिसम्‍बर तक), नई दिल्ली में (22 दिसम्‍बर,2021 से 2 जनवरी 2022तक) आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में‘‘हुनर हाट’’का आयोजन मैसूर, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुदुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य स्‍थानों पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.