Categories: News-Headlines

मिजोरम: ZPM के नेता लालदुहोमा ने नई सरकार के गठन का दावा किया

जोरम पीपुल्‍स मूयूमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने मिजोरम में नई सरकार के गठन का दावा किया है। लालदुहोमा ने आज सुबह राजभवन में राज्‍यपाल डॉ हर‍िबाबू भाई कमभामपटी से मुलाकात की।

मनोनीत मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ जेड पी एम के कार्यकारी अध्यक्ष और निर्वाचित विधायक के सपदांगा तथा एक अन्य निर्वाचित विधायक वनलालहलाना राज्यपाल के साथ बैठक में उपस्थित रहे।

जेड पी एम विधायक दल की बैठक कल रात आईजोल में हुई जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने भाग लिया। इस बैठक में लालदुहुमा को सर्वसम्मति से जेड पी एम विधायक दल का नेता चुना गया जबकि के सपदांगा को उप-नेता निर्वाचित किया गया। नये मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। यह समारोह शुक्रवार को आईजोल के राजभवन में आयोजित किया जा सकता है।

जेड पी एम ने हाल ही के विधानसभा चुनाव में 40 सदस्यों के सदन में 27 सीट पर विजय प्राप्त कर बड़ी जीत हासिल की है। मिजोरम में सात नवंबर को एक चरण में नई विधानसभा चुनने के लिए मतदान कराया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

18 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

18 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.