Categories: News-Headlines

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के एकमात्र चरण और छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आठ लाख 57 हजार से ज्यादा मतदाता 40 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए वोट डालेंगे। राज्य भर में एक हजार 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 29 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

आइजोल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बताया कि सुचारू मतदान के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में आकर मतदान करें।

16 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस और ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा 23 क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के चार और 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होना है। इनमें से अधिकांश माओवाद प्रभावित क्षेत्र हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्‍वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सषस्त्र बलों के साथ ही डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और बस्तर फाइटर्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बस्तर संभाग के करीब 600 संवेदनशील मतदान केन्द्रों में तीन स्तर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, 156 अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पहुंचाया गया है। बस्तर संभाग में हर जिले में कम से कम 5 ऐसे मतदान केन्द्र हैं, जहां महिला कमांडो को तैनात किया गया है। माओवादियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरां की मदद ली जा रही है।

इस बीच आज बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में हुए विस्फोट में आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब बम निरोधक दस्ते की एक टीम सोनपुर इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए आई ई डी विस्‍फोटक को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही थी। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.