मालदीव के कई संगठनों ने भारत के साथ मालदीव के संबंध सकारात्मक रखने का आह्वान किया है। उन्होंने निलंबित उपमंत्रियों के सोशल मीडिया पोस्ट और टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। मालदीव के नेशनल बोटिंग एसोसिएशन, मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री, नेशनल होटल्स एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन, मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स और एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स ऑफ मालदीव ने अपने बयान और विज्ञप्ति में मालदीव के निलंबित मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और महज़ूम माजिद की निंदा की है।
इन संगठनों ने कहा है कि भारत निकटतम और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश है जिसने संकट में सबसे पहले सहायता पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद भी मालदीव को उबारने में भारत ने काफी मदद की।
इस मुद्दे पर मालदीव सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वहां कई नेताओं ने पूरी घटना को दुखद बताया है। कुछ नेताओं ने सरकार के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने सहित अन्य कार्रवाई की मांग भी की है। पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा कि सत्तारूढ़ पीएमसी-पीपीएम गठबंधन में चरमपंथी तत्व मौजूद हैं। एमडीपी सांसद मिकाइल नसीम ने संसद से विदेश मंत्री मूसा ज़मीर और निलंबित मंत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाने की मांग की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment