देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को अपने प्रीमियम हैचबैक वाहन ‘बलेनो’ को एकदम नए अवतार में पेश किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये से शुरू होगी।
बलेनो के नए मॉडल के मैनुअल संस्करणों की कीमत 6.35 लाख रुपये से लेकर 8.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं ऑटोमैटिक संस्करणों की कीमत 7.69 लाख से लेकर 9.49 लाख रुपये तक तय की गई है।
एमएसआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने नई बलेनो को पेश करते हुए कहा कि इसके विकास पर करीब 1,150 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। इसमें प्रीमियम इंटीरियर के अलावा सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा, “बलेनो की लोकप्रियता एवं ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर इस मॉडल को अगले मुकाम तक ले जाने का इरादा है। नए दौर की बलेनो नए भविष्य के प्रति हमारे नजरिये को दर्शाती है।”
बलेनो को सबसे पहले अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। उसके बाद से ही यह प्रीमियम हैचबैक की श्रेणी में खासी पसंद की जाती रही है। देश में सर्वाधिक बिकने वाले पांच मॉडल में बलेनो शामिल रही है।
एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बलेनो के नए मॉडल की अभी तक करीब 25,000 बुकिंग हो चुकी है। कंपनी ने आज से इसकी आपूर्ति भी शुरू कर दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment