म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर आठ दिन की भारत यात्रा पर कल मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी कोबिता जगनाथ और एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आया है।
प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत प्रवास के दौरान वाराणसी भी जाएंगे। यह यात्रा भारत और मॉरिशस के बीच प्रगाढ़ आपसी संबंधों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने मई 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। इसी वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस में वह मुख्य अतिथि भी थे। भारत-मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों और निर्यातकों में से एक है। 1820 के दशक से ही भारतीय श्रमिकों ने गन्ने के खेतों में काम करने के लिए मॉरीशस जाना शुरु कर दिया था। जनवरी 2017 में 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों के लिए विशेष ओसीआई कार्ड की व्यवस्था की गई थी। मॉरीशस ने अक्टूबर 2004 में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त व्यवस्था की शुरुआत की। इसके तहत, मॉरीशस में 30 दिनों तक की अवधि के लिए आने वाले भारतीय पर्यटकों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment