Categories: News-Headlines

महिला हॉकी टीम ने दृढ़ संकल्‍प के साथ खेला और उत्‍कृष्‍ट कौशल का प्रदर्शन किया: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आज और समस्‍त गेम्‍स के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में दृढ़ संकल्‍प के साथ खेला और उत्‍कृष्‍ट कौशल का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है और उन्होंने टीम को आगे होने वाले मैचों एवं भविष्य में किए जाने वाले उत्‍कृष्‍ट प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; ‘हम Tokyo 2020 से जुड़ी जिस एक अहम बात को सदैव याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का अद्भुत प्रदर्शन। आज और समस्‍त गेम्‍स के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम ने दृढ़ संकल्‍प के साथ खेला और उत्‍कृष्‍ट कौशल का प्रदर्शन किया। मुझे टीम पर गर्व है। आगे होने वाले मैचों एवं भविष्य में किए जाने वाले उत्‍कृष्‍ट प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

4 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.