महिला क्रिकेट में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।
भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 48 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से फ्रेया केम्प और सोफी एक्लेस्टोन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि चार्लोट डीन को एक विकेट मिला।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 126 रन बनाए, लेकिन पारी की आखिरी गेंद पर टीम ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से हीथर नाइट ने 52, एमी जोन्स 25 और चार्ली डीन ने 16 रन बनाए।
श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर और रेणुका सिंह ने दो-दो विकेट लिए। श्रेयंका पाटिल को प्लेयर ऑफ द मैच और नेट साइवर-ब्रंट को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। इंग्लैंड की टीम ने ये श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment