महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए।
जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं एलिस कैप्सी ने 32 गेंदों पर 48 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन ही बना सकी। ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 51 रन बनाए। एलिस पेरी ने 32 गेंदों में 49 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज गुजरात जायंट्स का मुकाबला यूपी वारियर्स से शाम साढ़े सात बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment