Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र सरकार ने कोविड वैक्‍सीन लगा चुके अन्‍य राज्‍य के लोगों को RTPCR निगेटिव रिपोर्ट के बिना राज्‍य में आने की अनुमति देने का फैसला किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने कोविड वैक्‍सीन की दोनों डोज लगा चुके अन्‍य राज्‍य के लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना राज्‍य में आने की अनुमति देने का फैसला किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्‍य के मुख्‍य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण कुछ महीनों पहले विदेशों से महाराष्ट्र में आने वाले सभी यात्रि‍यों को निगेटि‍व आरटीपीसीआर रिपोर्ट बंधनकारक किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान, अन्य राज्यों से आने वाले यात्रि‍यों को भी महाराष्ट्र में प्रवेश करने के लिए निगेटि‍व आरटीपीसीआर रिपोर्ट पेश करना आवश्यक था। अब जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं, उन्हें कुछ रियायतें दी गई हैं। दूसरा डोज लेने के 15 दिन के बाद कोई भी नागरिक निगेटि‍व आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बिना महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। लेकिन उन्हें कोविड पोर्टल द्वारा दिया गया टीकाकरण का अंतिम प्रमाण-पत्र पेश करना होगा। अन्य राज्यों के साथ-साथ अन्य देशों से आने वाले यात्रि‍यों को भी यह सुविधा दी जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.