महाराष्ट्र सरकार ने भारी वर्षा और बाढ से प्रभावित किसानों के लिए दस हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में कृषि फसलों के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बाढ़ के कारण बागवानी फसलों के लिए पंद्रह हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और बारहमासी फसलों के लिए पच्चीस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने मुआवजे को केवल दो हेक्टेयर भूमि तक सीमित रखा है।
सरकारी अनुमान के अनुसार इस वर्ष जून से अक्टूबर के मध्य हुई भारी वर्षा के कारण 55 लाख हेक्टेयर जमीन पर खडी फसलों को नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment