Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र सरकार ने कल से शुरू हो रहे गणेशोत्सव के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में कोविड की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए गणेश उत्‍सव के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। उत्‍सव के दौरान शोभा यात्रा निकालने पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने कल से शुरू हो रहे गणेशोत्सव के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सार्वजनिक मंडलों को स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी और अपने पंडाल मर्यादित रूप से प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार बनाने होंगे। गणेश मूर्ति लाते समय तथा उनके विसर्जन के समय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है और इस साल भी यह उत्सव अत्यन्त सादगी से मनाने का आह्वान किया है। सार्वजनिक गणेश मंडलों की मूर्ति चार फुट से कम और घरों में पूजा के लिए गणेश जी की मूर्ति दो फुट से कम ऊंचाई की होनी चाहिए तथा विसर्जन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर जाने के बजाय स्थानीय प्रशासन, गृह निर्माण संस्था, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था की मदद से कृत्रिम तालाब का निर्माण करने को भी कहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.