Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में शुरू हुआ

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र उप-राजधानी शहर नागपुर में शुरू हुआ। कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद शुरू हुए सत्र के पहले दिन आज कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर चर्चा हुई। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने बताया कि जब महाराष्ट्र एकीकरण समिति बेलगाव में कर्नाटक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी तब सांसद धैर्यशील माने को बेलगाव जाने से रोक दिया गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी दलों से सीमावर्ती निवासियों के समर्थन में एक साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र ने मराठी लोगों और मराठी पहचान से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लिया है। ये विवाद उच्‍चतम न्‍यायालय में लंबित है।

एकनाथ शिन्‍दे ने सदन को सूचित किया कि हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के 48 गांवों के लिए दो हजार करोड़ की सिंचाई योजना को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा में बावन हजार तीन सौ 27 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांगें रखी गईं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

7 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.