महाराष्ट्र में 8 हजार 992 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 61 लाख 40 हजार 968 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अऩुसार कल 10 हजार 458 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 200 संक्रमितों की मौत हो गईं। राज्य में स्वस्थ होने के दर 96.08 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
मुंबई में पिछले महीना भर में कोरोना के मरीज दुगने होने की अवधि 300 से 850 दिनों तक बढ़ गई है। नगर निगम ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं, जिसके कारण कोविड-19 का फैलाव काफी हद तक कम हो पाया है। वर्तमान में शहर में केवल 68 इमारतों को सील किया गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड के 596 नए मामले दर्ज हुए, 13 मरीजों की मौत हुईं और 780 मरीज स्वस्थ हुए। शहर में फिलहाल 11 हजार 269 मरीजों पर इलाज जारी है। पालघर जिले में, अब सभी निर्माण इकाइयों में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों का टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों तथा प्रतिष्ठानों को अपने सभी अधिकारी और कर्मचारियों का टीकाकरण तत्काल कराने का आदेश दिया है। इस बीच, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने कोरोनावायरस महामारी के कारण राज्य में 5 जिला परिषदों और 33 पंचायत समितियों में रिक्त पदों के लिए होने वाले उपचुनाव को स्थगित कर दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment