Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र में मुंबई सहित सिंधु-दुर्ग, रत्नागिरी, गढ़चिरौली, नाशिक, सातारा और सोलापुर जिलों में तेज वर्षा जारी

महाराष्ट्र में मुंबई सहित सिंधु-दुर्ग, रत्नागिरी, गढ़चिरौली, नाशिक, सातारा और सोलापुर जिलों में तेज वर्षा जारी है। सिंधुदुर्ग के कनकवली में लगातार दूसरे दिन तेज वर्षा के कारण यातायात में बाधा आई और कनकवली-अचरा मार्ग दो बार बंद हो गया। रत्नागिरी में तेज वर्षा के कारण कई जगहों पर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। खेड़ के पास जगबुड़ी और लांजा के पास कजली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वशिष्टी नदी के किनारे बसे लोगों को खतरे की चेतावनी दी गई है। तेज वर्षा के कारण गुहगर इलाके में भी नुकसान हुआ है। असगोली में धान के खेतों में पानी भर गया और पुल पर पानी बहने के कारण गुहागर से संपर्क कट गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भीषण वर्षा की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को भी सतर्क कर दिया गया है। उन्हें 11 अगस्त तक समुद्र में जाने से बचने को कहा गया है। प्रतिघंटे 45 से 55 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है।

गढ़चिरौली शहर और जिले के अन्य भागों में कल शाम गरज के साथ वर्षा हुई। नाशिक जिले के कई भागों में भी दोपहर बाद तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने जिले में आज वर्षा की चेतावनी दी है। जालना जिले के कई भागों में कल दोपहर बाद एक घंटा तेज वर्षा हुई। सातारा और सोलापुर जिलों के भी विभिन्न भागों में वर्षा जारी है।

प्रशासन ने राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की 14 इकाइयों को तैनात किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.