Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र और गोवा के 8,393 गांवों में एक लाख से अधिक युवा स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया: एनवाईकेएस

नेहरु युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), महाराष्ट्र और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), पुणे द्वारा आयोजित एक संयुक्त मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए एनवाईकेएस, मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक प्रकाश कुमार मनुरे ने आज कहा, “1,10,424 युवा स्वयंसेवकों ने महाराष्ट्र और गोवा दोनों राज्यों में 8,393 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। हम हर दिन हर गांव से 37 किलो कचरा एकत्र कर रहे हैं जो केंद्र के प्रतिदिन के लक्ष्य से दो किलो अधिक है। हमने लक्षित अपशिष्ट संग्रह का 66 प्रतिशत हासिल कर लिया है।”

कार्यक्रम का आयोजन इनके सहयोग से किया जा रहा है:

राज्य सरकार
जिला प्रशासन, नगर निगम और पंचायती राज संस्थान
शिक्षा संस्थान, धार्मिक निकाय, पेशेवर समूह, सिविल सोसाइटी और समुदाय आधारित संगठन
राष्ट्रीय खेल परिसंघ, भारतीय ओलंपिक संघ और दूसरे खेल निकाय
धार्मिक निकाय जैसे आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग पीठ, ईशा फाउंडेशन, राधा स्वामी सत्संग, ब्रह्माकुमारीज, इस्कॉन आदि।
संसाधनों को जमा करने के लिए यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र की दूसरी एजेंसियां
एनएसएस, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स

एनएसएस और एनवाईकेएस 1 से 31 अक्टूबर, 2021 के दौरान अपशिष्ट निपटान और स्वच्छता, विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक (एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक) कचरे के प्रसंस्करण के लिए राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वर्चुअल मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

कुमार मनुरे ने बताया कि प्रत्येक गांव से 30 किलो प्लास्टिक एकत्र कर उसी दिन उसका निपटान किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महाराष्ट्र और गोवा के 13,136 गांवों से कचरा एकत्र करना है। फिलहाल यह अभियान 452 गांवों में चलाया जा रहा है। अक्टूबर माह में लक्ष्य 4,59,760 किलोग्राम कचरे का निपटान करना है।

कुमार मनुरे ने एक प्रस्तुति भी दी जिसके माध्यम से उन्होंने एनवाईकेएस की कार्य योजना और महाराष्ट्र एवं गोवा में उसके स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए कई स्वच्छता अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने शैक्षिक संस्थानों, धार्मिक निकायों, व्यापारिक समुदायों, महिला स्वयं सहायता समूहों, खेल निकायों, गैर सरकारी संगठनों आदि के सहयोग से हर दिन चलाए जानी वाली स्वच्छ भारत गतिविधियों की भी जानकारी दी।

राज्य स्तरीय रिपोर्ट

(15/10/2021 तक स्थिति)

गांवों द्वारा आयोजित गतिविधियों की संख्या और कार्यक्रम की शुरुआत – 8,393
प्रतिभागियों की संख्या – 1,10,424
इकट्ठा किए गए कचरे की मात्रा (किलोग्राम में) – 3,03,038
निस्तारन किए गए कचरे की मात्रा (किलोग्राम में) – 2,87,158

कुमार मनुरे ने कहा कि कचरा एकत्र करने के अलावा “459 स्मारकों की सफाई की गई है, 254 पारंपरिक जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया गया है और 1,820 स्कूलों, पीएचसी और सामुदायिक स्थानों को साफ और सुंदर बनाया गया है।”

उन्होंने राज्य स्तरीय संकलित रिपोर्ट को साझा करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि महाराष्ट्र और गोवा दोनों में 8,393 गांवों में अभियान चलाने में 1,10,424 युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया है। श्री कुमार ने कहा, “हम हर गांव से हर दिन 37 किलो कचरा एकत्र कर रहे हैं जो प्रति दिन के केंद्र के लक्ष्य से दो किलो अधिक है। हमने लक्षित अपशिष्ट संग्रह का 66 प्रतिशत हासिल कर लिया है।”

कुमार मनुरे यह भी बताया कि प्रत्येक राज्य से शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, “चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।”

राष्ट्रीय सेवा योजना, पुणे के क्षेत्रीय निदेशक श्री डी कार्थिकैयन ने कहा, “एनएसएस स्वयंसेवक एक गांव को गोद लेते हैं और वहां स्वच्छता अभियान चलाते हैं, हमारे स्वयंसेवक इस अभियान को पूरा करने के लिए गोद लिए गए गांव में सात दिनों तक रहते हैं, हम विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने के लिए विशेष महाअभियान चला रहे हैं। शिविर में छह राज्यों के लगभग 200 छात्र स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।”

कार्थिकैयन ने बताया कि एनएसएस महाराष्ट्र और गोवा के 25 विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बना रहा है। स्वच्छता अभियान की सफलता और गति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “हमने एक से 15 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान से 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है, हमें उम्मीद है कि हम समय पर पूरा लक्ष्य हासिल कर लेंगे।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उचित निपटान के लिए 300 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक, ग्राम पंचायतों को पहले ही सौंपा जा चुका है।

सम्मेलन वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता फैलाना, लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

8 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

This website uses cookies.