Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र: अजित पवार सहित राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नौ विधायकों के विरूद्ध शरद पवार के नेतृत्‍व में NCP ने अयोग्‍यता याचिका दायर

महाराष्‍ट्र में कल अजित पवार सहित भाजपा-सेना सरकार से जुडने वाले राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नौ विधायकों के विरूद्ध शरद पवार के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अयोग्‍यता याचिका दायर की है। शरद पवार ने आज सतारा जिले के कराड में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि उनके कुछ अपने लोग पार्टी तोडने वालों की साजिश का शिकार हुए हैं।

शपथ ले चुके नए मंत्री महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार के आवास पर बैठक कर रहे हैं। राजभवन में कल अजित पवार के साथ राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ अन्‍य नेता, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरिफ, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे, धर्मराव बाबा अत्राम और अनिल पाटिल ने शपथ ग्रहण किया।

एनसीपी ने जितेंद्र आव्हाड को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में प्रस्तावित किया

महाराष्‍ट्र विधानसभा के अध्‍यक्ष को संबोधित एक पत्र में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष के रूप में जितेंद्र आव्हाड के नाम का प्रस्‍ताव दिया है। यह पद पहले अजीत पवार के पास था जिन्‍होंने कल दोपहर बाद महाराष्‍ट्र के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.