Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं

मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सभी केंद्रों से शांतिपूर्ण मतदान की खबर है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3 हजार 296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान के लिए करीब 79 हजार चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है जबकि सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 27 हजार पुलिस कर्मी संभाल रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में 11 नगर निगमों, 36 नगर पालिका परिषदों और 86 नगर परिषदों के लिए मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश के नगरी चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। वहीं मतों की गिनती 17 जुलाई को सुबह नौ बजे से की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.