Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी

मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ विधानसभा चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मध्‍य प्रदेश में एक ही चरण और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान कल होगा। निर्वाचन आयोग मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ में विधान सभा चुनाव के लिए आज मतदान कर्मियों को रवाना करेगा। एक पखवाड़े से ज्यादा समय से चल रहा इन राज्‍यों में धुआंधार चुनाव प्रचार कल शाम समाप्‍त हो गया। अब केवल घर-घर संपर्क के जरिये ही मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई जा सकेगी।

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नक्सलग्रस्त कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 3 बजे तक होगा। राज्‍य में कुल 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

भोपाल में जिला प्रशासन ने मतदाताओें को मतदान केंद्र तक बुलाने के लिए वैवाहिक कार्ड की तर्ज पर आकर्षक निमंत्रण पत्र तैयार किए हैं। ये निमंत्रण पत्र मतदाता पर्चियों के साथ घर घर पहुंचाए गए हैं। वैवाहिक कार्ड में जिस तरह दिनांक, समय और कार्यक्रम स्थल का उल्लेख होता है,उसी प्रकार इस कार्ड में भी मतदान की तिथि 17 नवंबर, समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक और आयोजन स्थल की जगह आपका मतदान केंद्र लिखा गया है। निमंत्रण कार्ड में स्वागत कर्ता की जगह बूथ लेबल अधिकारी, निवेदक जिला निर्वाचन अधिकारी और दर्शनाभिलाषी में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल के सभी सदस्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कल क़रीब साढ़े पांच करोड़ मतदाता 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

छत्‍तीसगढ़ में, विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 निर्वाचन क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल नौ सौ 58 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक करोड़ 63 लाख 14 हजार चार सौ नवासी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

छत्‍तीसगढ के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी रीन कांगले ने बताया कि द्वितीय चरण के 70 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होगा और लगभग एक करोड 63 लाख 14 हजार मतदाता हैं और इसमें पुरुष मतदाता जो है 81 लाख है और महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं, 81 लाख 72 हजार हैं और कुल 18 हजार आठ सौ 33 बूथों पर मतदान केन्‍द्रों पर जो है वोटिंग होगी। सुबह आठ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक शान्तिपूर्ण और निष्‍पक्ष निर्वाचन हेतू सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.