Categories: News-Headlines

मध्यप्रदेश सरकार ने ओबीसी के लिए आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मंजूरी दी

मध्यप्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने कल इस संबंध में आदेश जारी किए।

मध्‍य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया गया है। राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल तीन विभागों को छोड़कर जिन पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण को मंजूरी दे दी है । नीट के माध्यम से मेडिकल पीजी में दाखिले, मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती और स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी याचिकाओं पर हाईकोर्ट का स्टे और अंतरिम आदेश है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.